फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक साल बीता..घाट निर्माण के नाम पर नहीं लगा एक भी पत्थर 

रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jan 2025 02:54 PM IST

7 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में कालसी में यमुना घाट का किया था शिलान्यास। करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से होना है घाट का निर्माण। शिलान्यास के एक साल चार माह बीतने के बाद भी घाट के निर्माण के नाम पर नहीं लगा एक भी पत्थर। घाट के निर्माण से धार्मिक पर्यटन बढ़ाने की थी उम्मीद। बीते साल से विकास नगर से विधिवत रूप से चारधाम यात्रा वाहनों का संचालन हुआ था शुरू। यमुना स्नान के लिए नदी तट पर पहुंचे चार धाम यात्री घाट न होने के चलते मायूस वापस लौटे। मान्यता के अनुसार चार धाम दर्शन से पहले यमुना में स्नान से मिलता है विशेष पुण्य। कच्चे घाट पर स्नान के समय डूबने से हर साल होती है 10 से 12 मौत। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी लोक पंचायत के सदस्यों ने जल्द निर्माण शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन। जल्द निर्माण कार्य शुरू न होने पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की भी चेतावनी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें