उत्तराखंड रेरा की ओर से आईआरडीटी ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बिल्डर्स, बायर्स और अन्य सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए रेरा के प्रति परामर्श लेना है। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव आनंद वर्धन इस दौरान मौजूद रहे। वर्कशॉप के विभिन्न सत्रों के माध्यम से बिल्डर्स और बायर्स के बीच संवाद हुआ। रेरा की शक्तियां और इसके प्रयोग के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।