विकासनगर चकराता वनप्रभाग की देवघार रेंज के ग्राम महेंद्रथ में सुबह एक जंगली भालू देखा गया। प्रत्यक्षदर्शी यशपाल चौहान, मोनू डोभाल, विरेंद्र रत्ना आदि के अनुसार जंगली भालू नीनूस खड्ड से होते हुए महेंद्रथ के बीच बाजार से होते हुए टॉस नदी में जाकर कूद गया। भालू ने नदी तैर का पार किया। उसके बाद उत्तरकाशी के तलवाड गांव की ओर चला गया। भालू ने किसी भी आमजन को नुकसान नहीं पहुंचाया।