विकासनगर। कालसी थाना क्षेत्र के बोसान के पास मंगलवार को ट्रैक्टर - ट्रॉली लेकर अवैध खनन के लिए यमुना नदी में गए तीन युवक बीच में फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रस्सियों की मदद से तीनों युवकों को करीब 30 मिनट तक चले अभियान के बाद नदी से बाहर निकाला। एसडीआरएफ की डाकपत्थर यूनिट के प्रभारी सुरेश तोमर ने बताया कि देर शाम को सीसीआर देहरादून से एक ट्रैक्टर - ट्रॉली समेत तीन युवकों के कालसी क्षेत्र में यमुना नदी में फंसे होने की सूचना मिली। वह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।