फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग को नहीं मिल रहे कोच, सूना हुआ पवेलियन मैदान में बना स्वीमिंग पूल

दिन प्रति दिन तापमान बढ़ने के साथ ही शहर के स्वीमिंग पूल भी गुलजार होने लगे हैं। गर्मी से राहत के साथ ही बच्चे तैराकी भी सीख रहे हैं, लेकिन खेल विभाग के स्वीमिंग पूल के लिए विभाग को कोच ही नहीं मिल रहे हैं।इससे खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं रखरखाव के अभाव से पूल की स्थिति और सुरक्षा उपकरण भी खराब होने लगे हैं। साथ ही पूल के आसपास गंदगी का भी अंबार लगने से खिलाड़ियों को बीमारी का डर सता रहा है। पवेलियन मैदान में बने स्वीमिंग पूल के लिए विभाग को कोच नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते इस सीजन अभी तक पूल का इस्तेमाल ही नहीं हुआ। उधर, खिलाड़ी भी पूल को खुलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोच न मिलने की वजह से खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इस पूल में खिलाड़ियों के लिए सुबह और शाम तीन-तीन कक्षाएं संचालित की जाती थीं। विभाग के नियमों के अनुसार कोच के पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। कुछ कोच विभाग के पास आए भी तो उनके पास स्थायी निवास न होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा सितंबर के बाद पूल को बंद कर दिया जाता है तो कुछ महीनों के लिए कोच आने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें