त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 40 विकासखंडों में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। 4431 बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। दूसरे चरण में कुल 21,57199 मतदाता वोट डालेंगे। देहरादून रायपुर सोडा सरोली स्थित जीआईसी कॉलेज में मतदान केंद्र में मतदान के लिए मतदाता पहुंच रहे हैं।