फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीईएस का 23वां दीक्षा समारोह; डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे

यूपीईएस का 23वां दीक्षा समारोह बृहस्पतिवार को सम्पन्न हो गया। डिग्री ग्रहण करते समय विद्यार्थियों की आंखों में भविष्य के प्रति आत्मविश्वास और गर्व साफ झलक रहा था। पूरे विश्वविद्यालय परिसर में उल्लास और गौरव का वातावरण था, जिसने इस विशेष अवसर की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के सातों स्कूलों के स्नातकों को क्रमवार डिग्रियां प्रदान की गई। प्रत्येक स्कूल के लिए अलग-अलग सत्र निर्धारित किए गए हैं, ताकि हर विद्यार्थी को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित होने का अवसर मिल सके। मेधावी छात्रों को विशिष्ट पदक देकर सम्मानित भी किया जाएगा। यूपीईएस के कुलपति डॉ. राम शर्मा ने कहा, यह केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, संकल्प और प्रगतिशील दृष्टि का उत्सव है। उन्होंने कहा कि क्लास आफ 2025 ने ज्ञान को अनुभव में बदलते हुए समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता को आत्मसात किया है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी नवाचार, सत्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता के साथ भविष्य की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें