फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस मसूरी में फल वितरण कार्यक्रम, जमकर हुई आतिशबाजी

रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:40 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पिक्चर पैलेस स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया और पटाके फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लड्डू खिलाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जन्म दिवस धूम धाम से मनाया।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। कहा कि आज भाजपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में गृहमंत्री अमित शाह का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए जैसे कड़े निर्णय सहित कई फैसले उनके नेतृत्व में लिए गए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें