पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजेंद्र बलिया ने कहा की राजीव गांधी की सोच थी कि हमारा देश एक मजबूत स्तंभ बने। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विपुल जैन ने कहा राजीव गांधी ने अनेकों क्षेत्र में कार्य किए। जिसमें, मुख्य रूप से शिक्षा आदि थे। कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत ने अनेक उपलब्धियां कायम की चाहे संचार क्रांति हो या शिक्षा को मजबूत करने का काम हो उनके नेतृत्व में किया गया।