दून से सटे टिहरी जिले के सीतापुर में मूसलाधार बारिश होने से अचानक बढ़े नदी के जलस्तर से अस्थाई पुल बहा गया। जिसके चलते नदी में आठ पर्यटक फंसे गए। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पर्यटकों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला।