अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देहरादून भी राममय हो गया है। शुक्रवार को श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हिंदू नेशनल स्कूल से शुरू होकर मुख्य चौक चौराहों तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कलाकार राम और हनुमान का वेश बनाकर आए। वहीं, शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियों ने भी सबका मन मोह लिया।