फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल में टेंडर आवंटन पर नया विवाद आया सामने, करन माहरा ने लगाए गंभीर आरोप

रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Dec 2025 02:29 PM IST

उत्तराखंड सिडकुल में टेंडर आवंटन को लेकर नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने महाप्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सिडकुल के महाप्रबंधक ने अपने परिचितों और परिवार को फायदा पहुंचाया है। कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सूचना के अधिकार अधिनियम से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा, जीएम ने अपने परिवार के नाम पर एक कंपनी बनाई और बिना टेंडर के लाखों रुपये उस कंपनी को आवंटित कर दिए। आरोप लगाया कि जीएम ने अपनी पत्नी को भी 50 प्रतिशत से अधिक नक्शे तैयार करने का काम दिया। जबकि नियम यह है कि कोटेशन के आधार पर मात्र 25 हजार रुपये का काम किया जा सकता है, इस धनराशि को बढ़ाने का अधिकार किसी अधिकारी के पास नहीं है। आरोप लगाया कि महाप्रबंधक ने अपने घर की कंपनी जिसका कार्यालय गाजियाबाद में है, लाखों रुपये के काम अनुचित तरीके से देते हुए उसका भुगतान किया है। जबकि नियम यह है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने या परिजन की कंपनी को काम नहीं दे सकता है। उधर इस संंबंध में सिडकुल के महाप्रबंधक से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हुआ। यदि इस संबंध में वह कुछ कहना चाहेंगे तो उनका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें