फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत की महफिल में मनोज तिवारी की प्रस्तुति ने लगाए चार चांद

रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Oct 2025 11:19 AM IST

कौलागढ़ स्थित ओएनजीसी में चल रहे 15 दिवसीय विरासत महोत्सव का शनिवार को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी की प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। मनोज तिवारी ने विरासत की महफिल में अपनी प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिए। वहीं, कथक नृत्यांगना नयनिका घोष ने कथक रागों के नृत्य से विरासत की महफिल को सजा दिया। उन्होंने कई राग के नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद गायक और सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मां की आराधन में या देवी सर्वभूतेषु... के साथ की। उनकी मैया के महिमा गावे, ए राजा जी, हम ही हैं भोजपुरिया डॉन... की प्रस्तुति पर लोग खूब झूमे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें