फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लेखक ग्राम में साहित्य, संस्कृति और कला महोत्सव

थानों के लेखक ग्राम में साहित्य, संस्कृति और कला महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के प्रमुख साहित्यकार और विद्वान शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) और लेखक ग्राम ने उत्तराखंड की साहित्यिक धरोहर को संरक्षित करने और उभरते लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया है। 25 अक्तूबर से शुरू होने वाले महा सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रपति, उत्तराखंड के राज्यपाल और भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी। इस महोत्सव में प्रसिद्ध लेखक और प्रवासी साहित्यकार भी अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में सोनल मानसिंह की नृत्य प्रस्तुति और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का नाटक भी विशेष आकर्षण होंगे। हिमालय विश्वविद्यालय और हंस फाउंडेशन इस महा सम्मेलन में मुख्य सहयोगी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें