इस्कॉन की ओर से 18 जुलाई को देहरादून में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में शामिल होने के लिए वृंदावन से 50 संत दून पहुंचेंगे। आयोजन के दौरान भगवान जगन्नाथ को 1008 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इस्कॉन पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा की जानकारी दी।