उत्तरकाशी शहर में करीब तीन से चार घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे जगह-जगह तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र में पाडुली गाड़ सहित ज्ञानसू और मैणा गाड़ उफान पर आ गए हैं। गोफियारा में गदेरे के उफान पर आने से कई वाहन मलबे में दब गए। इससे खतरे की आशंका को लेकर इनके आस-पास बसे लोग चिंतित हैं।