फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी होगी भव्य, सीएम धामी ने दिए तैयारियों के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुद्रपुर में प्रस्तावित ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और भव्य रूप में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रभावशाली हो, जिससे उत्तराखंड को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान मिले। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें