धराली आपदा की भीषणता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार और प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके और उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाया जा सके। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे सेब उत्पादकों की मदद के लिए हरीश रावत ने जिलाधिकारी से चर्चा की, ताकि सेब की निकासी सुचारु रूप से हो सके और किसानों को नुकसान न झेलना पड़े। कृषि एवं होटल-होम स्टे संचालकों द्वारा लिए गए ऋण को माफ करने और लोगों के रोजगार को पुनः स्थापित करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की सिफारिश की गई।