फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की दुकान में लगी आग, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

ऋषिकेश के शिवाजी नगर एक कॉस्मेटिक एवं कपड़ों की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान को भारी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आग लगाने वाला व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें