फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेन रोड पर आ धमका हाथी...दहशत में आए लोग जान बचाने के लिए भागे

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 14 Feb 2024 10:33 AM IST

देहात क्षेत्र में जंगल खेतों से सटे इलाकों में हाथियों की आवाजाही के बाद शहर में भी हाथी चहलकदमी करने लगे हैं। बुधवार तड़के एक हाथी रास्ता भटक गया और ज्वालापुर क्षेत्र में कोतवाली रोड से होते हुए आर्य नगर चौक वाले रोड की तरफ निकल पड़ा। हाथी की दस्तक से लोगों में अफरा तफरी मच गई। जटवाड़ा पुल की तरफ से होते हुए निकले हाथी को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी ने हाथी का वीडियो भी अपने कमरे में कैद कर ली। ऐसा पहली बार हुआ है जब टस्कर हाथी जंगल से भटककर शहर की तरफ आया है। हाथी के शहर में आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना वन प्रभाग और पुलिस को दी। ट्रैफिक रोकने के बाद हाथी को किसी तरह जंगल की ओर भेजा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें