परिवहन विभाग की ओर से शुरू की जाने वाली डिटेक्शन प्रणाली लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अभी शुरू नहीं हुई है, इसकी जानकारी भी टोल प्लाजा संचालकों को नहीं है। बता दें कि दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच के दस्तावेजों की जांच के लिए टोल प्लाजा पर ई डिटेक्शन प्रणाली लागू करने की व्यवस्था बनाई जा रही है जिसके तहत बाहर से आने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, लच्छीवाला टोल प्लाजा पर इस प्रणाली को शुरू नहीं किया जा सका है बताया जा रहा था कि यह प्रणाली सोमवार से लागू होनी थी।असिस्टेंट मैनेजर मनीष को नेगी ने बताया कि ई डिटेक्शन प्रणाली के बारे में विभिन्न समाचारों के माध्यम से उनको भी जानकारी मिली थी लेकिन अभी लच्छीवाला टोल प्लाजा के लिए ई डिटेक्शन प्रणाली के संबंध में कोई दिशा निर्देश परिवहन विभाग द्वारा नहीं प्राप्त हुए हैं जैसे दिशा निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुरूप आगे की व्यवस्था को बनाया जाएगा।