फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Apr 2025 05:28 PM IST

जन संघर्ष मोर्चा ने पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को विकासनगर तहसील का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विवेक राजौरी को सौंपा। इस दौरान उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति रही। रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में कैबिनेट में पारित यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) केवल कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकने का काम है। उन्होंने कहा कि दशकों तक सेवा देने के बावजूद कर्मचारियों को समुचित पेंशन नहीं मिलती, जबकि विधायक शपथ लेते ही या त्यागपत्र/मृत्यु के बाद भी आजीवन पेंशन के पात्र हो जाते हैं। यह दोहरा मापदंड दुर्भाग्यपूर्ण है और कर्मचारियों के साथ खुला धोखा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें