वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गांधी पार्क गेट से रैली निकाली और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। नर्सिंग एकता मंच के सदस्य नियुक्ति प्रक्रिया में वर्षवार व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में मंच के सदस्य रैली में शामिल हुए।