ट्रैफिक मिरर चोरी की पुलिस से शिकायत- कौलागढ़ बाजावाला मार्ग पर मोड पर नवनिर्मित होम स्टे के पास लगा ट्रैफिक मिरर चोरी होने के संबंध में कौलागढ बाजावाला सड़क संघर्ष समिति द्वारा कैंट कोतवाली में शिकायत की गयी है समिति के अध्यक्ष अनूज नौटियाल जी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कौलागढ बाजावाला मोड पर नवनिर्मित होम स्टे के बाहर लगाया हुआ ट्रैफिक मिरर और नाली के उपर से जालियां चोरी कर ली गई हैं उनकी ये हरक़त पास ही होम स्टे में लगे कैमरे में कैद हो गयी जिसमें तीन युवा लडके ट्रैफिक मिरर खोलकर ले जाते हुए साफ दिखायी दे रहे हैं उन्होंने कैंट पुलिस से चोरों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है अवगत करवा दें कि कुछ युवा चोर कौलागढ बाजावाला मसंदावाला में सक्रिय हैं कुछ माह पूर्व भी इन्होंने चरखी गेट के पास लगा ट्रैफिक मिरर दो बार, दीनदयाल नगर कौलागढ में बने ट्यूबवेल की केबल काट कर ले गये बाजावाला मार्ग पर रात में एक घर की चारदीवारी फांदकर कुछ बर्तन और अन्य सामान चोरी कर ले गये इन चोरों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि आगे से ऐसी घटनायें न हों