अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षक संघ के सदस्यों ने रविवार को गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कनक चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।