फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के तहत भाजपा का देहरादून में छात्र नेता सम्मेलन

अलका त्यागी Updated Sun, 31 Aug 2025 11:03 PM IST

भाजपा की ओर से उत्तराखंड में एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को गति देने के लिए प्रदेश स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन का आयोजन देहरादून के एक होटल में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि अब समय आ गया है जब लोकतंत्र को अनावश्यक खर्च, बार-बार होने वाले चुनाव और राजनीतिक अस्थिरता की बेड़ियों से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए लोकमत तैयार करना है ताकि भारत को वैभवशाली और विकसित राष्ट्र बनाने की इस मुहिम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में छात्रों व युवाओं को एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के साथ जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियान चलाए जांएगे। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और कॉलेजों में एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में छात्रों-युवाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें