भाकियू वेलफेयर फाउंडेशन ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। इन परिस्थितियों में, यदि किसानों को उनकी उपज जैसे अनाज, फल, सब्जियां, दूध आदि के लिए एमएसपी की गारंटी देने पर उन्हें प्रति एकड़ 10,000 रुपये से अधिक का अतिरिक्त लाभ होगा। कहा कि किसान अपना पैसा बैंकों या घर में नहीं रखते हैं। वे पैसा बाजार में खर्च करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बाजार में तेजी आएगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की खरीददारी शक्ति इस बढ़ते हुए कारोबार से 3-4 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ेगी। इससे सबसे पहले आर्थिक स्थिति स्थिर होगी और दूसरा सरकार का पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री से शीघ्र ही एक ऐसा कानून लाएं।