फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में मनाया बैटल ऑनर डे: वीर नारियों और भारत-पाक युद्ध के योद्धाओं को किया सम्मानित

2/9 गोरखा राइफल भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति देहरादून की ओर से दून सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ी कैंट में बैटल ऑनर डे उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। यह सम्मान समारोह वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में बटालियन के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम की स्मृति में आयोजित किया गया। इस दौरान वीर नारियों और 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले योद्धाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वर्ष 1971 के युद्ध में उत्कृष्ट वीरता के लिए 2/9 गोरखा राइफल को केंद्र सरकार की ओर से ‘कमरखाली’ युद्ध सम्मान तथा ‘पूर्वी पाकिस्तान’ क्षेत्रीय सम्मान प्रदान किया गया था। इस गौरवशाली उपलब्धि की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारजन शामिल हुए। कार्यक्रम में बटालियन के पूर्व कमांडिंग ऑफिसर स्व. कर्नल अनिल कालरा की पत्नी गौरी कालरा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वीर नारियों को स्मृति चिह्न और उपहार भेंटकर सम्मान प्रदान किया गया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले योद्धाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युद्ध से जुड़े साहसिक किस्सों को साझा किया गया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भव्य भोज एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कर्नल ईश्वर थापा सेवानिवृत्त (96), कैप्टन विजय सिंह खत्री, सूबेदार जीत बहादुर थापा, जीत बहादुर खत्री, देव बहादुर शाही, इंदर सिंह शाही, रुक भगत भट्टराई, राजेंद्र सिंह नेगी और भीम बहादुर खत्री आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें