विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रदेशवासियों होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार हमें जीवन में खुशियों के रंग घोलने और सभी भेदभाव भुलाकर एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। साथ ही पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। प्रदेश के वीर सपूतों को भी नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही हम सभी सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मना पा रहे हैं।