फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता हत्याकांड: ऑडियो क्लिप मामले में उर्मिला सनावर आज होंगी SIT के सामने पेश

अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित विवादित ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर 10 दिन की लुकाछिपी के बाद आखिरकार देहरादून पहुंच गई हैं। वह आज (बुधवार) को एसआईटी के सामने पेश हो सकती हैं। इससे पहले सनावर ने यहां आने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट से दी थी। पोस्ट में लिखा कि वह एसआईटी जांच के लिए तैयार हैं। पूरे साक्ष्यों के साथ अंकिता को न्याय दिलाने के लिए पहुंच रही हैं। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने ऑडियो और वीडियो वायरल कर अंकिता हत्याकांड में राजनेताओं के नामों का जिक्र किया था। इन ऑडियो-वीडियो के वायरल होने के बाद अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा और सीबीआई जांच के लिए प्रदर्शन तेज हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें