फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्रांट में सड़क में घूमता दिखा हाथी, धान और गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान

रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Oct 2025 12:15 PM IST

थानो वन रेंज से सटे हुए चांठों मोहल्ला जौलीग्रांट में सुबह की सैर करने गए लोगों को सड़क में घूमता हुआ हाथी दिखाई दिया। हाथी ने चांठों मोहल्ला में धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। बेमौसम बरसात से धान की फसल वाले किसान पहले ही परेशान थे। उसके बाद हाथी ने भी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। लोगों ने शोरगुल मचाकर हाथी को भगाने की कोशिश की। सुबह कुछ लोग जब जंगल की तरफ घूमने गए तो उन्हें गांव के मार्ग पर हाथी घूमते हुए दिखाई दिए। इसके बाद लोग वापस लौट आए। किसानों की मांग है कि क्षतिग्रस्त फेंसिंग को ठीक कर हाथियों को जंगल में ही रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें