अमर उजाला की ओर से छात्र-छात्राओं को थानों में विजिट कराई गई। इस दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। गुरुवार को हरिद्वार के कनखल थाने में छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। बच्चों ने जाना की थाना कैसा होता है। और पुलिस किस तरह से अपराधियों को पकड़ती है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के सामने कितनी चुनौती होती है और वह कैसे इनसे निपटती है।