उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार को हमेशा की तरह एक्टिव दिखे। सीएम देहरादून के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। रावत ने अस्पताल में जाकर लोगों का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में चार दिवसीय खेलों के समापन समारोह में शिरकत भी की।