फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 47 ग्राम स्मैक के साथ अलग-अलग स्थानों से दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ने बताया पेट दर्द की दवा, दूसरा कुंजा की चाची से खरीद कर लाया
विज्ञापन


- मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को 47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। ढालीपुर में हैंडपंप के पास पुलिस ने एक बुलेट सवार युवक को देखा। पुलिस को देख युवक बुलेट चालू कर भागने लगा। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 42.60 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ करने पर आरोपी ने पहले स्मैक को पेट दर्द की दवा बताया। युवक का नाम शाकिर है, वह सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बताया कि वह बिहारीगढ़ निवासी सोनू नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस हरबर्टपुर क्षेत्र में गश्त कर का रही थी। पांवटा रोड पर होटल बसेरा के पास पुलिस ने एक युवक को पैदल आते हुए देखा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 4.40 ग्राम स्मैक मिली। युवक ने अपना नाम सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला निवासी राजकुमार बताया। उसने बताया कि वह कुंजा गांव से चाची नाम की महिला से स्मैक खरीद कर लाया था। वह खुशहालपुर गांव में नशेड़ी युवकों को स्मैक बेचता है। बताया कि वह स्वयं भी स्मैक के नशे का आदि है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी की बुलेट को सीज कर दिया।दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें