उत्तराखंड में शिक्षिका मामले में मचे बवाल के बाद मानों विपक्ष को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। पूरा विपक्ष सड़कों पर है। कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए सीएम की पत्नी की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने कहा कि सारे नियम कायदे जनता के लिए ही हैं। इस बवाल के बाद के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार ने मीडिया से बात की। और कहा कि ट्रांसफर एक्ट के तहत सभी पर एक जैसे नियम कायदे लागू होंगे।