फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मसूरी में अतिक्रमण हटाने पर आप का बवाल, पुलिस की गाड़ी के आगे ले गए बेघर हुए लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Sep 2020 05:02 PM IST

Mussoorie में शिफन कोर्ट से बेघर हुए लोगों और Aap पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पालिका प्रशासन के खिलाफ गांधी चौक पर निकाली जा रही विरोध rally को Police ने रोका। सोमवार को निकाली गई विरोध रैली में पुलिस और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने आप पार्टी के मसूरी विधानसभा प्रभारी नवीन प्रसाली को हिरासत में ले लिया।
जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप के आगे लेटकर पुलिस का घेराव किया और पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मसूरी नगर पालिका का घेराव किया। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता पर गरीब विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। आप पार्टी का विरोध देखते हुए नगर पालिका परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। शिफन कोर्ट में सरकारी भूमि पर बस्ती बसी हुई है और कुल 84 परिवार यहां रह रहे थे। मामले में कोर्ट की ओर से जारी स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ शुरू किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें