फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में अतिक्रमण पर फिर चली जेसीबी, विरोध में उतरे लोग, देखें Video...

Tue, 13 Oct 2020 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

Uttarakhand High Court के आदेश के बाद Dehradun शहर में मंगलवार को Encroachment Removal Campaign चलाया गया। टास्क फोर्स ने शहर को चार जोन में बांटकर प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई भी की गई। राजपुर रोड पर सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार तोड़े जाने से लेकर मसूरी डाइवर्जन पर पुलिस बूथ भी अभियान की चपेट में आ गया। कई जगह लोगों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर टीम का विरोध भी किया। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजधानी की सड़कों पर वाहनों के पहिए भी जाम हो गए। कई घंटे चले अभियान के दौरान सड़कों पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। बता दें कि करीब एक सप्ताह चलने वाले इस अभियान की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जहां लोग खुद अतिक्रमण हटाएंगे, उन पर टीम कार्रवाई नहीं करेगी, लेकिन जिन लोगों का अतिक्रमण टास्क फोर्स हटाएगी, उनसे कार्रवाई में आने वाला खर्चा भी वसूला जाएगा। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें