श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज Ishan Kishan 16 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान को लाहिरु कुमारा ने आउट किया इस छोटी सी पारी में ईशान किशन चोटिल भी हुए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल लाहिरु कुमारा की तेज बाउंसर ईशान किशन के सिर पर जा लगी और गेंद इतनी जोरदार थी कि उन्हें हेलमेट के ऊपर से भी चोट लगी जिसके बाद जब वह हेलमेट उतार कर वहीं बैठ गए तो भारतीय फिजियो तुरंत मैदान पहुंचे हालांकि ईशान ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन उसके थोड़ी देर बाद ही वह आउट हो गए। सूत्र कह रहे हैं इस दौरान चोटिल होने के बाद ईशान को अस्पताल में भर्ती कराया गया उनका सिटी स्कैन भी हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक ईशान किशन को पहले कांगड़ा की फोर्टिस अस्तपाल के आईसीयू में और फिर सिटी स्कैन करने के बाद नार्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया। फिलहाल वह ठीक है ईशान रविवार को खेले जाने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। माना जा रहा है कि अगर ईशान तीसरे मुकाबले के लिए भी अनफिट होंगे तो मयंक अग्रवाल को चांस मिल सकता है। ईशान किशन के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि वह बिल्कुल ठीक है और जल्द ही उनके स्वास्थ्य की एडवाइजरी जारी की जाएगी।