भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। आपको बता दें कि भारत पूरे एशिया कप में भारत का विजयी अभियान जारी रहा है। अब फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा, हालांकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत की शुरूआत अच्छी रही, बाकी के बल्लेबाजों वो करिश्मा नहीं दिखाया जिसकी उम्मीद की जा रही थी। खुद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने भी निराश किया है इस मुकाबले उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वो बांग्लादेश के खिलाफ अपना विस्फोटक तेवर दिखाएंगे लेकिन उन्होंने निराश किया। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया है उनका प्रदर्शन काफी रहा । कुलदीप यादव ने अपनी गेंदों का जादू दिखाया और तीन विकेट झटक लिए। बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।
जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की। वहीं अब बांग्लादेश के लिए करो या मरो वाली स्थिति पैदा हो गई है। अगर बांग्लादेश ने आगामी मैच जो पाकिस्तान के साथ होना है उसमें जीत हासिल नहीं करता है तो फिर उसको एशिया कप से बाहर होना पड़ जाएगा। इसी के साथ श्रीलंका इस मुकाबले में पहले सबसे नीचे पायदान पर है। वहीं भारत की बात करें तो अपने सभी मैच जीत कर भारत शीर्ष पायदान पर है। ऐसे में देखना महत्वपूर्ण होगा कि बांग्लादेशी टीम अब क्या करिश्मा दिखाती है। क्योंकि पाकिस्तान के साथ अब बांग्लादेश को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसीलिए अब बांग्लादेश को इस मुकाबले में अपना दम दिखाना होगा। अगर यहां से बांग्लादेश की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई तो उसका सफर इस मुकाबले में खत्म हो जाएगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि बांग्लादेश की टीम अपने अंदर सुधार लाएगी और उसके बाद पाकिस्तान को टक्कर देने की पूरी कोशिश करेगी ।