आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली की टीम ने रोमांचक मैच को एक विकेट से अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 8 विकेट के मुकसान पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।