आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। इस मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम चैंपियन बनने से बस एक कदम दूर है। इस सीजन में आरसीबी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। आरसीबी ने इस सीजन में खेले गए 14 मुकाबलों में 9 मैच जीती है।