पहले दिन लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को पवेलियन भेजा। जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को आउट किया। इसके बाद कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। होप को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया और उनके विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच का फैसला किया। होप ने 26 रन बनाए। अब तक सिराज ने तीन विकेट लिए हैं, जबकि बुमराह और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती घंटे में ही 42 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल (0), ब्रैंडन किंग (12) और एलिक एथनाजे (13) को पवेलियन भेजा। जबकि बुमराह ने जॉन कैंपबेल (8) को आउट किया। इसके बाद कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप ने पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
होप को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया और उनके विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच का फैसला किया। होप ने 26 रन बनाए। दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज ने कप्तान रोस्टन चेज 24 रन बनाकर सिराज के शिकार बने। फिर सुंदर ने खेरी पियरे (11) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बुमराह ने दो घातक यॉर्कर पर जस्टिन ग्रीव्स (32) और जोहान लेन (1) को क्लीन बोल्ड किया। कुलदीप ने वॉरिकन (8) को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया और वेस्टइंडीज की पारी को 162 रन पर समेट दिया।