हल्द्वानी शहर के रानीबाग में आयोजित 78 बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 500 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें 180 गर्ल्स और 320 बॉयज़ कैडेट्स शामिल रहे। इस दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, लीडरशिप विकास और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण सैन्य व व्यक्तिगत कौशल सिखाए गए। दस दिवसीय कैंप का समापन 13 अगस्त को किया जाएगा।