फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा, मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध

Sat, 17 Jan 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव में  ग्राम भर्रेगांव से शुरू हुई पदयात्रा और विशाल रैली में कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और नियमों में किए गए बदलावों का पुरजोर विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अभियान में शामिल हुए।

मनरेगा बचाव महा अभियान
कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा मनरेगा बचाव महा अभियान के तहत राजनांदगांव जिले के ग्राम भर्रेगांव से पदयात्रा और विशाल रैली का शुभारंभ किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही, मनरेगा के नियमों में किए गए परिवर्तनों को जनहित विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदलने के साथ-साथ इसमें दी जाने वाली सुविधाओं में भी बदलाव किए गए हैं, जिसका विरोध करते हुए यह पदयात्रा विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना, मनरेगा, का नाम बदल दिया है। उन्होंने इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश भर में इस बदलाव के खिलाफ आवाज उठा रही है। इसी क्रम में राजनांदगांव में भी पदयात्रा और विशाल रैली का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने मनरेगा के नाम परिवर्तन और अन्य संबंधित मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें