फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या, CCTV आया सामने, हरी बॉक्सर का नाम जुड़ा

Fri, 12 Jun 2026 03:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक सनसनीखेज वारदात में बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है।घटना के समय जिम संचालक कपिल चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नामक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।वहीं, एसपी विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। एसपी ने कहा कि हरि बॉक्सर के एंगल के आधार पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें