फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव में सुरक्षा चाक चौबंद: होली से पहले फ्लैग मार्च, 700 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Sun, 01 Mar 2026 08:54 PM IST

राजनांदगांव में आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की मौजूदगी में शहर के गुरुद्वारा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। होली के दौरान 700 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे और सभी की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।   गुरुद्वारा चौक से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला। इसमें लगभग 300 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, थाना प्रभारियों और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य होली को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना है।

शहर में 100 से अधिक फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं। 50 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन कैमरे से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। होली के मद्देनजर अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।      

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें