फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Fri, 13 Mar 2026 07:16 PM IST

राजनांदगांव कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई,इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रही,उनका कहना है कि विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा देशभर के अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन किया जा रहा हैं,इसी कड़ी में बीते दिनों आंध्र प्रदेश में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं धरने पर बैठी थी,इस दौरान कथित तौर पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया,जिससे नाराज होकर पूरे देश में आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा लाम बंद होकर इसका विरोध किया जा रहा है और प्रदर्शन किया जा रहा हैं,इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट के सामने फ्लाईओवर के नीचे इसको लेकर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।पूरे देश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन और धरना किया जा रहा है और अपनी विभिन मांगे रखी जा रही है इसी को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था इसमें लाठी चार्ज किया गया इसका विरोध पूरे देश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं द्वारा किया जा रहा हैं। .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें