फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: तीरथगढ़ जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, पुल की दीवार तोड़ खाई में घुसी कार; घायलों को भेजा गया अस्पताल

Sun, 05 Jul 2026 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

जगदलपुर शहर से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार रायपुर-बलौदाबाजार क्षेत्र के चार युवक तीरथगढ़ घूमकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टर्निंग व्यू पॉइंट के पास उनकी टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए खाई की ओर जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में सवार युवक शराब के नशे में थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे पुल की दीवार तोड़ते हुए नीचे की ओर उतर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें