फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक बस डिपो में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर हुई राख

Sat, 13 Jun 2026 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगाव शहर के बसंतपुर थाना अंतर्गत आने वाले पाताल भैरवी मंदिर के पास एक निजी बस डिपो मे अचानक भीषण आग लग गईं,डिपो में रखें पांच बस में भीषण आग लग गई और आग इतनी भयानक थी कि पांचों बस पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई हैं,वही दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी,आग इतनी भीषण थी कि आसपास फैलने का डर था जिस पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया हैं,वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है पूरे मामले में बसंतपुर पुलिस जांच में जुटी हैं,5 बस के अलावा और भी बस डिपो में खड़ी थी गनिमत यह रही कि आग और अन्य वस्तु तक नहीं फैली बस आपकी चपेट में आए हैं इससे कोई जनहानि नहीं हुई हैं,फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें