CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सवाल करते हुए पूछा कि जीएसटी लागू होने से पहले बहुत सारे टैक्स हुआ करते थे। उस दौरान व्यापार करना बहुत मुश्किल हो गया था। परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ रही थी। देश की अर्थव्यवस्था पीएम नरेंद्र मोदी के शुरू किए गए सुधारों के कारण बढ़ रही है। हम बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।